July 27, 2026

जनता दरबार मे तीन भूमि विवाद मामले का हुआ निष्पादन ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक मे प्रत्येक सप्ताह थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की संयुक्त तत्वधान मे जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित व निष्पक्ष रुप से संबंधित पक्षों की सहमति से निष्पादन किया जाता है।इसी कड़ी मे शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन की मौजूदगी में किया गया। आज तेरह नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए, जिनमे से एक मामले का उभय पक्षों की सहमति से तत्काल कर दिया गया। जबकि पूर्व से लंबित चले आ रहे मामलों मे से दो का निष्पादन किया गया । जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिवेदित मामलों मे संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने को नोटिश की जाएगी।इस मौके पर एस आई, विपिन कुमार,रंजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु एसआई मो० सद्दाम हुसैन,निशा रानी व बड़ी संख्या मे भूमि विवाद से जूड़े पक्षकार मौजूद थे।

Previous post आग लगने से कई घर जले लाखों का नुक़सान।
Next post हारून रशीद गाफिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial