June 20, 2026

गोबराही दियरा में किसान रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

Read Time:1 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार किसानों के पंजीकरण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए रविवार को पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत गंगा पार गोबराही दियरा स्थित प्राथमिक विद्यालय धनेश्वर टोला में एक दिवसीय विशेष किसान रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में गोबराही दियरा क्षेत्र के किसानों का विधिवत पंजीकरण किया गया। शिविर संचालन के लिए प्रशासन द्वारा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिसमें संशोधित आदेश के तहत रविवार के लिए कृषि समन्वयक रविरंजन कुमार गौतम, किसान सलाहकार आरती कुमारी तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर बालचन्द, सोनू कुमार और राजेश कुमार उपस्थित रहे।प्रशासन की ओर से किसानों को जानकारी दी गई कि यह शिविर पूर्व निर्धारित स्थल प्राथमिक विद्यालय धनेश्वर टोला में लगाया गया था। साथ ही स्थानीय किसानों से अपील की गई कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Previous post धनगामा सामुदायिक भवन में किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन।
Next post कुरसेला थाना में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial