November 7, 2026

स्कोर्पियो के टक्कर से एक घायल, जब्त वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के पागलबाडी चौक के समीप कालिगंज से पागलबाड़ी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने गांव के 35 वर्षीय युवक शंभू यादव उर्फ कारू को जोरदार टक्कर मारा जिससे घायल कारू के दाएं पैर की हड्डी टूट गई । घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कार्पियो को रोक कर मनिहारी पुलिस को सूचना दिया। वहीं घायल व्यक्ति कारू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घटना के बाद इलाज करवाने के बहाने चालक फरार हो गया। जबकि उसमें सवार तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं मौके पर पहुंचे एसआइ गौतम कुमार एवं एसआई हरिशंकर सिंह ने उक्त स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई। बाद में नारायनपुर मुखिया प्रतिनिधी सुभाष मण्डल ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो को पुलिस ने जप्त कर गाड़ी को खोले जाने पर गाडी से चार बैग शराब पाया।

Previous post डीएसपी के नेतृत्व में पांच और गिरफ्तार किए गए
Next post ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना का 63 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial