दशहरा पर कुर्सेला में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे है। सोमवार को डीएसपी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान डीएसपी ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।फ्लैग मार्च में कुर्सेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, एडिशनल एसएचओ रौनक कुमार, बीपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने पैदल गश्ती के साथ-साथ स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है।उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों पर अक्सर असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने कुरसेला थाना से नेशनल हाईवे एनएच 31 होते हुए अयोध्यागंज बाजार एवं विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों में भ्रमण किया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
