कुरसेला में बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन घायल।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर स्थित गिट्टी प्लांट के समीप सोमवार को एक दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला लाया गया, जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर धर्मेंद्र कुमार और मिथिलेश कुमार बेगूसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से सड़क पार कर रहे साइकिल चालक घनश्याम मंडल को बाइक सवारों ने धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उठाकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टरों ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।वहीं हादसे की सूचना पर कुरसेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
