बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लेग मार्च।

रविवार को एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के संयुक्त नेतृत्व में ईद के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण के क्रम में पुरे अनुमंडल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए नपं के महेन्द्र चौक , रासचौक, ब्लॉक चौक, मस्जिद चौक के सड़कों पर पैदल मार्च किया। इसके उपरांत रघुनाथपुर, बलरामपुर, आबादपुर, कदवा, आजमनगर को गए । इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने कहा कि ईद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भयमुक्त माहौल में मनावे और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करें। वहीं उन्होंने कहा कि पर्व के दिन हुड़दंगियों पर प्रशासन की विशेष पैनी नजर रहेगी तथा वे बख्शे नहीं जाएंगे। एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने कहा प्रत्येक चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट सह पुुलिस बल तैनात रहेंगे । किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है ऐसे मामलों पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की । इस अवसर पर डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, सीओ अमर कुमार राय, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, बारसोई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बलरामपुर थानााधक्ष रविंद्र कुमार, तेलता थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार, आबादपुर थानाध्यक्ष इजहार आलम, एसआई दिनेश कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
