November 9, 2026

मनिहारी में बाढ़ का कहर, बघार पंचायत पूरी तरह जलमग्न।

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समाजसेवी सरोज कुमार ने बताया कि बघार पंचायत के सभी वार्ड पूरी तरह जलमग्न हैं। आम लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए घर से कमर भर पानी पार कर मुख्यालय जाना पड़ रहा है। पशुओं की सुरक्षा और चारा व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित है। सरोज कुमार ने प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवारों और पशुओं को समय पर मदद मिल सके।

Previous post मनिहारी नवाबगंज के बीच सड़क हादसा, साइकिल सवार बेंकटु राय गंभीर रूप से घायल।
Next post मेदनीपुर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचा, दर्जनों परिवार बेघर होने पर मजबूर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial