May 28, 2026

महिला संवाद कार्यक्रम कि हुई शुरुआत

Read Time:2 Minute, 6 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था जिसके निमित्त कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर में शुक्रवार को ग्राम स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन आयोजित की गई। महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक में पदाधिकारीयो द्वारा बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आपलोगो से सीधा संवाद स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करना। महिलाओं को अपने गांव या टोलों की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसकी प्राथमिकता निर्धारित करना। संवाद के दौरान प्राप्त समस्याओं का त्वरित रूप से निष्पादन करना है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित कार्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कुछ सुझाव भी दिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ,, अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर,आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित एवं सैकड़ो महिला उपस्थित थे।

Previous post ट्रेनों के परिचालन में बाधा पहुंचाने और रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों की अब खैर नहीं होगी सख्त कार्रवाई, जाएंगे जेल: एकलव्य चक्रवती
Next post गेहूं के भूसा में छुपाया हुआ विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial