May 25, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया सड़क का उद्धाटन

Read Time:3 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के रेल क्षेत्र वार्ड संख्या- 16 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत संग्राम चौक गार्डपाडा़ से संग्राम संघ तक लगभग 15 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित पीसीसी पथ का सिलापट अनावरण व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, एवं निगम पार्षद मंजू देवी के साथ ही भाजपा नेता चंद्रशेखर जायसवाल, बबलू पासवान, लीट्टू चौधरी, देवव्रत गुप्ता, प्रकाश रंजन, गणेश चौरसिया, शैलेश कुमार पांचू पासवान ,पंकज ठाकुर ,राजू पासवान कस्टन पासवान, विश्वजीत कुमार, मन्नू पासवान एवं प्रदीप कर्मकार के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि रेल क्षेत्र में होने के कारण वर्षों से जर्जर इस पथ का मरम्मत नहीं हो पा रहा था। जबकि यह पथ कटिहार नगर के रेल के पूर्वी हिस्से में रहने वाले नागरिकों के कटिहार जंक्शन पर जाने हेतु मुख्य पथ है। यातायात में हो रही कठिनाई को देखते हुए उनके द्वारा मंडल रेल प्रबंधक से संवाद कर इस पथ के निर्माण में आने वाली तकनीकी कठिनाई को दूर कर इसे विधायक को से बनाया गया है। यह पथ ड्राइवर टोला लड़कनियां एवं लाल कोठी के नागरिकों को मॉडल रेल स्टेशन, मंगल बाजार एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद पथ तक जाने का मुख्य मार्ग है। इसके जर्जर होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को यातायात में काफी कठिनाई हो रही थी लेकिन इसके नवनिर्माण से अब लोगों को काफी सुविधा हो रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल क्षेत्र की जर्जर पथें जो आम नागरिकों के उपयोग में परंपरागत रूप से आती रही है उसका सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण भी आने वाले दिनों में रेल से अनापत्ति प्राप्त कर किया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। इसी तरह पुराना बाटा चौक से मजदूर यूनियन तक रेल द्वारा पथ पर बिछाई गई स्लीपर के हटाते ही विधायक कोष से इस पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। आम लोगों के यातायात में सुविधा हेतु रेल क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पथो के निर्माण कराए जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी बनी छाया तिवारी
Next post कोढा़ में लीगल सर्विस कैंप का हुआ सफल आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial