November 6, 2026

मनिहारी अस्पताल में क्षेत्रीय अपर निदेशक का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. मिथिलेश्वर कुमार के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बी. एन. सिन्हा एवं अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी के साथ मिलकर सभी वार्ड, एनआरसी, रसोईघर और दवा भंडारण केंद्र का जायजा लिया। एनआरसी वार्ड में 10 में से 7 बेड पर कुपोषित बच्चे पाए गए।डॉ. कुमार ने मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की स्थिति जानी। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की उपस्थिति पूरी रही और एनआरसी की व्यवस्था बेहतर है।कोरोना को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नही है,अस्पताल अलर्ट मोड में है और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। मास्क का प्रयोग, भीड़ से बचाव और हाथ धोने जैसी सावधानियां बेहद जरूरी हैं। सभी अस्पतालों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Previous post पूर्व उपमुख्यमंत्री उदामा रेखा गांव पहुंच पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दिया
Next post बाघमारा में आगलगी से तीन घर और दुकान राख, दमकल ने पाया काबू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial