बिहार के पूर्व डीप्टी सीएम ने कार्यकताओं के साथ किया बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गुरुवार को हसनगंज प्रखंड स्थित पहुंच क्षेत्रों का दौरा करते हुए आगामी 30 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। साथ ही मन की बात कार्यक्रम को वृहत पैमाने पर आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। क्षेत्र भ्रमण दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने लोगों से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील करते हुए बताया कि यह विश्व के पहले प्रधानमंत्री हैं जो पूरे देश की जनता के साथ संवाद करते हैं व देश की उपलब्धियों के बारे में जनताओं को बताते हैं। बताया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का सीधा संवाद जनताओं से होता है। जो आज पूरे देश की बड़ी उपलब्धि है। साथ ही आने वाले समय में मन की बात कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा। मौके पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात का यह 100 वां एपिसोड है, जिसको भारी से भारी मात्रा में लोग रेडियो, टेलीविजन आदि के माध्यम से सुने और देश की उपलब्धियों की जानकारी हासिल करें। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम हसनगंज, भर्रा, बेतौना सहित प्रखंड क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा किए। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत कुमार झा, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र मंडल, शीतल प्रसाद साह, ज्योतिष कांत कुअंर, समाज सेवी गौतम कुमार, अजय अग्रवाल, शत्रुघ्न मंडल, विकास ठाकुर, दुर्गानंद ठाकुर, पप्पू कुमार मंडल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
