शोक संतृप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक पूनम पासवान ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
फलका प्रखंड के सालेपुर पंचायत में मो अतिकुर रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शोक संतृप्त परिवार से कोढा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक पूनम पासवान जाकर मिली और घटना की जानकारी ली। पीडित परिवार के परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पूनम पासवान को पूरी घटना से अवगत कराया। पूनम पासवान ने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय हर हाल में मिलेगा कटिहार आरक्षित अधीक्षक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ है। वह उनसे खुद से मिलकर इस घटना का खुलासा और मुख्य हत्या आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करेंगी। वह अपने परिवार का इकलौता देखभाल करने वाला सदस्य था और कितने आश्चर्य की बात है की गोली मारने वाले को गोली चलाने से पूर्व उसने पानी पिलाया। संदेहास्पद स्थिति में हत्या के कारनो का खुलासा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने फलका थाना प्रभारी मुन्ना पटेल से भी दूरभाष पर बात की उन्होंने कहा कि हत्यारे एवं हत्या का कारनो का खुलासा जल्द होगा। वहीं उन्होंने कहा कि जो दो लोग घटना में पकड़े गए हैं। बेटा फिर टेंडर एज के हैं यह दर्शाता है कि देश में बेरोजगारी का क्या आलम है युवा डीगभ्रमित हो रहे हैं और छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी का हत्या करना आम बात हो गया है। मौके पर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम राय, फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम,राजेश साह, मोहम्मद वसीम, जयप्रकाश यादव, मोहम्मद अलकमा सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
