September 15, 2026

कटिहार में कोजागरा महोत्सव का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिनोदपुर में कोजागरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कोजागरा महोत्सव का नेतृत्व अभिषेक कुमार तिवारी ने किया।समारोह का संचालन भाजपा नेत्री छाया तिवारी ने की। आयोजन कर्ता अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से कोजागरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी पूजन किया गया। कोजागरा महोत्सव के अवसर पर शहर के गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनी रही। भाजपा नेत्री छाया तिवारी ने कहा कि कोजागरा महोत्सव के अवसर पर मांखाना, खीर, नारियल युक्त मिठाई का बड़ा ही महत्व है। पारंपरिक तरीके से कोजागरा पूर्णिमा को मनाया गया। इस अवसर पर कोढा़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कविता रानी, नगर निगम के महापौर उषा अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, ब्राह्मण समाज सभाज के नेता नवरत्न जोशी, ध्रुव चंद्र झा,सीडब्लू सदस्य प्रवीण कुमार झा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा,विनीता वाधवानी, भाजपा नेता विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, व्यवसायी, गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। आए हुए लोगों को आयोजन कर्ता के द्वारा महाप्रसाद सम्मानपूर्वक खिलाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक छाया तिवारी एवं अभिषेक तिवारी ने बड़े ही उत्साह के साथ आए हुए व्यक्तियों का स्वागत किया।

Previous post शोक संतृप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक पूनम पासवान ।
Next post एक दिवसीय जलसा के आयोजन लेकर तैयारियां जोरों पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial