May 26, 2026

मनिहारी पुलिस ने फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

समकालीन अभियान के तहत विशेष छापेमारी के दौरान मनिहारी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 335/24, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त मनीष सिंह, निवासी नवाबगंज, मनिहारी, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस कार्रवाई को एस आई रामबहादुर शर्मा और पीएसआई अमित कुमार राय के सहयोग से अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।

Previous post डंडखोरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दिया विदाई
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम की शिक्षिका को मारी गोली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial