June 6, 2026

पढ़ाई के नाम पर चार दोस्त कर रहे थे शराब की तस्करी परिजन हुए हैरान ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

बिहार के बक्सर के पूर्वी गुमटी के नजदीक पुलिस ने चार दोस्तों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह चारों पटना के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से कुल 90 पीस शराब बरामद की है। इन लोगों की गिरफ्तारी की खबर से परिजनों के होश उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी दोस्त भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत में ज्यादा कमाई करने के मकसद से शराब की तस्करी में उतर गए। परिजनों ने इस बारे में कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्हें मालूम ही नहीं था कि घूमने की बहानेबाजी कर चारों शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक चारों साधारण परिवार से तालुकात रखते हैं सभी इंटर और अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी हैं ।

Previous post भूल भुलैया “2” में फिर लौट रही है मोंजोलिका, विद्या बालन निभाएगी अपना ये हिट किरदार ।
Next post कालभैरव बाबा को पहनाई गई खाकी, PM मोदी की सुरक्षा चूक के बाद फैसला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial