November 8, 2026

विजयादशमी के दिन हुए नाव हादसे में लापता शेष बचे एक व्यक्ति के शव बरामद।

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

विजयादशमी के दिन गंगा नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में लापता चल रहे शेष बचे एक व्यक्ति का भी शव बरामद कर लिया गया हैं। गुरुवार को खेरिया घाट गंगा किनारे के समीप शेष बचे एक व्यक्ति संतलाल सहनी का शव भी नदी से निकाला गया। इससे पहले फुलेश्वर मंडल का शव बरामद किया जा चुका था। कल दो व्यक्ति का सब लापता था जो दोनो बरामद हो चुके हैं।।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ था जब पांच लोग नाव से गंगा पार जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव डूब गई। तीन लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया था, में जबकि दो व्यक्ति लापता हो गए थे।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

Previous post विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया
Next post पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 45 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial