September 26, 2026

युलोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव बने गौरव

Read Time:1 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव पद पर कटिहार पीएनटी कॉलोनी बरमसिया के निवासी नवीन कुमार झा के पुत्र गौरव सावर्ण को प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने मनोनीत किया है। गौरव सावर्ण को युवा लोक शक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर कटिहार सहित संपूर्ण बिहार के लोगों में खुशी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। गौरव सावर्ण आईटी क्षेत्र के इंजीनियर रह चुके हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फास्ट बिहारी फर्स्ट के शोध से प्रभावित होकर इनके साथ जुड़कर काम करने का मन बनाया और चिराग पासवान के संपर्क में आए साथ ही कंपनी की सीनियर इंजीनियर के पद को छोड़कर उनके साथ जुड़ गए हैं। गौरव सावर्ण के पार्टी में आने से तथा प्रदेश महासचिव बनाए जाने से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने काफी जोश एवं उल्लास देखा जा रहा है।

Previous post नील आर्यन ठाकुर मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व ।
Next post मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब चैलेंज ट्रॉफी पे मेजबान टीम मॉडर्न का कब्जा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial