September 26, 2026

मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब चैलेंज ट्रॉफी पे मेजबान टीम मॉडर्न का कब्जा।

Read Time:1 Minute, 52 Second

आमिर रेजा (अररिया )

नेता ज़ी सुभाष स्टेडियम अररिया में खेले गये रोमांचक मैच में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब ने फुटबाल क्लब लहटोरा को 6-1से रौंद डाला !मॉडर्न की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये दनादन 5 गोल दागे ! लहठोरा की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया मगर डिफेंड लाइन और कमजोर गोल कीपर के वजह टीम पे काफी दबाव रहा और टीम बुरी तरह हारी !मैन आफॅ द मैच का खिताब मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के स्टार स्ट्राइकर शॉन को मिला !बताते चलें की मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब हर रविवार को एक दिवसीय फुटबाल मैच कराती आ रही है!और इस रविवार चौथा मैच था ! आज़ क्लब के अध्यक्ष श्री एस एन शरण सचिव इश्तियाक आलम जिला पार्षद ,जकी अंसारी , जुबैर ,शकील अंसारी ,तंजील अहमद , शादाब शमीम मैच के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोशियन के अध्यक्ष एम ए मुजीब और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक भगत रहें जिन्होंने सँयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता को पुरस्कार दिया !सचिव इश्तियाक आलम ने बताया की आने वाले पांच जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पे क्लब मैराथन दौर का आयोजन करने जा रही हैं !जिसमें विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देगी ।

Previous post युलोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव बने गौरव
Next post मरीज के परिजनों को चिकित्सक ने की गाली गलौज, हंगामा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial