September 26, 2026

नील आर्यन ठाकुर मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व ।

Read Time:4 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

निवर्तमान उप विकास आयुक्त वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव अरुण कुमार ठाकुर के पुत्र नील आर्यन ठाकुर मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 31 मई 2023 को इलू पेरु में आयोजित होगा।मूल रूप से चैनपुर सहरसा के निवासी नील आर्यन ठाकुर का कटिहार से पुराना रिश्ता है। कटिहार शहर के मध्य अमला टोला में इनके मामा संजीव चौधरी रहते हैं। यह बचपन में ननिहाल में भी समय बीताये हैं। शहर के अमला टोला निवासी संजीव चौधरी ने छोटे भाई फिल्म अभिनेता नीरज भारद्वाज है। फिल्म अभिनेता नीरज भारद्वाज की पत्नी अभिनेत्री उपासना सिंह है। बिजनेसमैन सह समाजसेवी संजीव चौधरी नील आर्यन ठाकुर के रिश्ते में मामा मामी हैं। इनके नाना स्वर्गीय नारायण चौधरी बैंक प्रबंधक थेनील आर्यन ठाकुर के मिस्टर पेसिफिक यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने की खबर के साथ ही कटिहार एवं सहरसा जिले में उनके रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीते साल अक्टूबर 2022 में चेन्नई में आयोजित मिस्टर इंडिया वर्ल्ड खिताब नील आर्यन ठाकुर ने जीता था। प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। कई राउंड पार करने के बाद बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले मिस्टर नील ने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइल्ड का खिताब जीता है। अरुण कुमार ठाकुर और भारती ठाकुर के पुत्र नील आर्यन का जन्म पटना में हुआ। नील के पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में हैं।जबकि माता गृहिणी है। छोटी बहन आकांक्षा अरुण मैनचेस्टर इंग्लैंड में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। नील की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी भागलपुर से हुई। जबकि इटली के मिलान से इन्होंने इंडस्ट्रीज डिजाइन में स्नातक किया। नर्सी मुन्जी मुंबई से एमबीए किया। फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाले ने मुंबई में रहकर फैशन मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का निर्णय लिया। मिस्टर इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले 2019 में बालीवुड इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। विज्ञापन फिल्मों में काम करने के साथ ही मिस यूनिवर्स हरनौत कौर सिंधु के साथ म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं। नील आर्यन के द्वारा मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की सूचना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, निशा सिंह, महापौर उषा अग्रवाल, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण कुमार झा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि नील आर्यन केवल कटिहार बिहार बल्कि पूरे देश वासियों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इनके उज्जवल भविष्य की हम सभी कामना करते हैं।

Previous post माले कार्यकर्ताओं ने शिवानंदपुर मुखिया के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन ।
Next post युलोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव बने गौरव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial