100 नहीं 200 दो तभी जाने देंगे वर्ना कटेगा चालान, रिश्वतखोर सिपाही का विडियो वायरल
200 रुपए देंगे तो जाने देंगे वरना चालान कटेंगे..! यह कहना है मुजफ्फरपुर की ट्रैफिक पुलिस का घुस के चक्कर में वह यह भी भूल गया कि उसका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है ट्रैफिक जवान वह मुंह में माचिस की तीली फसाकर घुस के लिए मिन्नतें करता रहा कभी धमकी देता तो कभी कार ड्राइवर को समझाता कि चालान हो जाएगा कार वाला एक ₹100 दे रहा था और ट्रैफिक पुलिस वाला 200 रूपए लेने पर अड़ा हुआ था । घूस वसूलने का यह वीडियो नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज बाजार का है। यह ट्रैफिक की नई ड्रेस में तैनात होमगार्ड के जवान जमाल ने एक कार सवार को रोककर धौंस दिखाते हुए रुपए की मांग की । यही नहीं वसूली करने वाले जवानों ने सिस्टम में आने की बात कही इसके बाद कार में मौजूद एक दूसरे शख्स का वीडियो बना डाला । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई मामले की जानकारी के बाद होमगार्ड के कमांडेंट गौतम कुमार ने कहा वीडियो में उक्त सिपाही जमाल की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
More Stories
फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
काजु राज (फलका) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फलका बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के समीप आज़ाद जी के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया।...
