सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार का खात्मा एवं ईमानदारी को बढ़ावा __सुशीला सिंह
बृन्दावन सोनकर । अमौली,फतेहपुर ।
शिक्षाक्षेत्र अमौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म,स्वेटर, स्कूलबैग,जूता मोजा को खरीदने के लिए 11सौ रुपए की नगद धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा अभिभावकों के खातों में अंतरित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुनने के लिए व विभाग द्वारा आयोजित प्रसारण को देखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, और कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद सैनी व संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया। ईमानदार सोच और दमदार काम को अपना आधार वाक्य बनाते हुए कार्य कर रही उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय में जिससे परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के यूनिफॉर्म स्वेटर जूता मोजा स्कूल में बैग के वितरण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए किए गए, इस साहसिक कार्य को समारोह के रूप में समस्त शिक्षक समुदाय के समस्त रखा गया। संबोधन के प्रसारण के बाद आयोजित सम्मान समारोह में ब्लाक प्रमुख अमौली, समाजसेवियों एवं नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों द्वारा सम्मानित कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने समस्त शिक्षकों से अपील की धनराशि पहुंचने के बाद शासन की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को ड्रेस आदि खरीदने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।व शैक्षिक गुणवत्ता के लिए कार्य करें। वही मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ने कहा सरकार की यह मुहिम भ्रष्टाचार पर लगाम और ईमानदारी को बढ़ावा देने पर बल देती है,यह सराहनीय कार्य है अब हम सबका दायित्व है कि अभिभावकों को धनराशि के अंतरण के बाद अभिवावकों को बच्चों के लिए यूनिफॉर्म खरीदने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए भी दायित्व निर्वाहन करने के लिए भी अपील की ।संचालक शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों,व शिक्षकों की उपस्थिति हेतु आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कारागार राज्य मंत्री के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा, जय नारायण वर्मा, शैलेंद्र सचान, आदित्य पांडेय, नागेश प्रताप सिंह, आशीष उत्तम ए. आर.पी. अरविंद यादव, विजय द्विवेदी, आरती सिंह, शुभा मिश्रा ,प्रतिमा उमराव ,अरुण कुमार मिश्रा, श्रीकांत वर्मा,सौरभ उमराव, विद्यासागर अशोक सुशील उत्तम लक्ष्मी कांत मिश्रा सुभाष चंद्र मधुसूदन सिंह अनिल उमराव, दयाराम गौतम अशोक कमल किशोर मोहम्मद रशीद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
