November 10, 2026

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मक्का रेट पॉइंट का किया शुभारंभ ।

Read Time:2 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला में इस वर्ष के मक्का का रेट पॉइंट का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया। इस पॉइंट के शुभारंभ से किसानों को अपनी फसल उचित मूल्य पर बेचने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि अपनी मेहनत की बदौलत क्षेत्र के किसानों ने केला के बाद अब मक्का की खेती कर अपनी तकदीर ही नहीं बल्कि क्षेत्र की तस्वीर भी बदल रहे हैं। मक्के की अच्छी पैदावार के कारण यह क्षेत्र मक्का का कटोरा बन गया है। वर्तमान में यहां से बड़ी मात्रा में मकई की आपूर्ति बाहर की जा रही है।प्रखंड सहित बरारी, कुर्सेला, कोढ़ा, प्राणपुर, मनसाही आदि प्रखंडों में मकई की फसल लहलहा रही है।यहां की कुल भूमि में आधे से अधिक पर मकई की खेती की जाती है। मक्के की फसल साल में दो बार लगायी जाती है। लेकिन बड़े पैमाने पर इसकी खेती अक्टूबर से अप्रैल माह में होती है। अक्टूबर से फसल बुआई शुरू होती है एवं मार्च से कटाई शुरू हो जाती है। एक एकड़ में 35 से 40 क्विंटल तक मकई की उपज होती है। इस बार बाजार भाव ठीक रहने से मकई की कीमत किसानों को खासा मुनाफा भी हुआ है। इस बार भी बड़े पैमाने पर किसानों ने मकई की खेती की। वर्तमान में मक्का 22 -23 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।क्या कहते हैं व्यवसायी:व्यवसायो का कहना है कि जिले में मकई की खेती नगदी फसल के रूप में की जाती है। इसका व्यवसाय सालों भर होता है। अगर सरकार मक्का आधारित उद्योग लगाया जाए तो यह क्षेत्र औद्योगिक रूप में विकसित हो जाएगा। साथ ही सरकारी समर्थन मूल्य का निर्धारण हो और मक्का पर आधारित उद्योग लग जाए तो यहां के किसानों की तकदीर बदल सकती है।क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि :-स्थानीय विधायक का कहना है कि कटिहार जिला में मकई की अच्छी खेती होती है। कुर्सेला रेक पॉइंट का नाम देश राज्य के कोने-कोने में है। कटिहार मकई का मुख्य केंद्र है। यहां अपार संभावनाएं है इसलिए मक्का आधारित उद्योग यहां लगाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।

Previous post बाबा जीतन शाह के मजार पर उर्स का भव्य आयोजन, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु।
Next post जन अधिकार संघर्ष मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च पहलगाम के मृतकों दिया श्रद्धांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial