रामलला की चौकठ धोने मनिहारी से गंगा जल लेकर गुरनानी गए अयोध्या
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
शुक्रवार को मनिहारी के गंगा तट से राजेश गुरनानी के नेतृत्व में हजारों महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालूओं ने आदि सनातन शक्तिपीठ तेरा तुझको अर्पण मां शबरी सेवा एवं वीर हनुमान सेवा के महिलाओं ने गंगा कलश में गंगाजल भरकर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नवाबगंज तक पैदल यात्रा कर गंगाजल अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मौके पर आचार्य विद्यासागर शास्त्री एवं पंडित अविनाश बाबा के सानिध्य में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा पर यात्रा शुभारंभ किया गया। मनिहारी के गंगा तट से पैदल चलकर सभी श्रद्धालु रामलला की जयकारा लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए 03 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए नयाटोला काली मन्दिर पहुंचे जहां मनिहारी से पवित्र गंगा जल लेकर कटिहार होते हुए अयोध्या तक की पैदल यात्रा कल 921 किलोमीटर तय की जाएगी। तत्पश्चात उक्त गंगाजल से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व उनके चौखट को मनिहारी के गंगाजल से पखारा जाएगा।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
