November 8, 2026

पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 45 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच।

Read Time:1 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सक की देखरेख में कुल 45 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।वहीं डॉ. अमर लाल ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है, जो सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9, 15 एवं 21 तारीख को शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, रक्त समूह, एचआईवी, ब्लड शुगर समेत अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें की जाती हैं।शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर बीएचएम मुकेश कुमार, स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक प्रभात रंजन, लेब टेक्नीशियन सुनील साह, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ नवजात सुनिश्चित करना बताया गया।

Previous post विजयादशमी के दिन हुए नाव हादसे में लापता शेष बचे एक व्यक्ति के शव बरामद।
Next post मनिहारी रेलवे स्टेशन पर दस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial