हसनगजं में बकरियों के स्वास्थ्य टिकाकरण का हुआ शुभारंभ
हसनगंज में सीमांचल जीविका बकरी उत्पादक बकरा बकरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई कार्यक्रम संचालित है। इसी दरमियान हसनगंज प्रखंड के पंचों पंचायत में पीपीआर टीकाकरण का शुरुआत विधिवत किया गया। बकरा-बकरी पशुधन के रूप में जीविका दीदियों के लिए आय का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। यह इनके लिए आपात स्थिति में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में काम करता है। इस पीपीआर टीकाकरण ड्राइव में जीविका दीदियों और अन्य लोगों के बकरा बकरियों का टीकाकरण किया गया। जीविका के पशु डॉक्टर अमन कुमार ने बताया कि पीपीआर टीकाकरण ड्राइव में बकरा बकरियों को पीपीआर टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि हसनगंज में बकरा बकरियों को अधिकांशत अन्य रोग होने का खतरा बना रहता है। यह रोग बहुत संक्रामक होता है। एक बकरा बकरी के में होने से बाकी आसपास की अन्य बकरा बकरियों में फैलने का खतरा बना रहता है। इस रोग से बकरा बकरियों में मृत्यु दर अधिक है। यह टीका 3 से 4 माह की उम्र से अधिक के स्वस्थ बकरा बकरी को दिया जाता है। गर्भवती बकरी या बीमार बकरा बकरी को यह टीका नहीं दिया जाता है। इस पीपीआर टीकाकरण अभियान में जीविका दीदियों व पशु सखी ने अपने बकरा बकरियों का टीकाकरण कराया। पीपीआर टीकाकरण अभियान से पहले ही पशुसखी के माध्यम से जीविका दीदियों एवं अन्य लोगों के बकरे बकरियों को कृमि नाशक दवाई दी गई थी। इस अभियान में सीमांचल बकरी उत्पादक के प्रखंड समन्वयक शम्भु कुमार ने बकरा बकरियों की बेहतर खानपान के बारे में जीविका दीदियों को सलाह दी।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
