November 14, 2026

मनिहारी पुलिस द्वारा दो की गिरफ्तारी,एक ने न्यायालय में समर्पण किया

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर मनिहारी पुलिस पुरी तरह एक्टीवेट मोड में है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के मार्गदर्शन में हुई छापेमारी अभियान में विभिन्न मामलों में एक शराब तस्कर दीपक कुमार को कुटी घाट से पांच लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दुसरा एनबीडब्ल्यू वारंटी बौलिया निवासी रामबालक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।अवर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 207/2023 के हत्या के आरोप में फरार अभियुक्त बाबर ने पुलिस दबिश में आकर मंगलवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। विभिन्न गिरफ्तारी अभियान में अवर थानाध्यक्ष राज कुमार,रामपुकार महतो, उपेंद्र सिंह, अंजनी कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

Previous post अज्ञात वाहन के टक्कर से एक की मौत, दुसरा घायल
Next post बिजली के हाईटेंशन तार छात्रों के लिए जानलेवा हो सकता है, प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों की फूट ओवरब्रिज बनाने की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial