July 20, 2026

स्कॉटिश पब्लिक स्कूल कटिहार में विशाल बाल मेला का भव्य आयोजन

Read Time:5 Minute, 11 Second

मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है:डॉ.अविनाश कुमार।

बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद,प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,मेयर उषा देवी अग्रवाल,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधानपार्षद राजवंशी सिंह सह विद्यालय के चेयरमैन डॉ अविनाश कुमार,चेयर वूमेन मधु कुमार,संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किये।तत् पश्चात विद्यालय के निर्देशक गीत अविनाश प्राचार्य श्रीनिवास उप प्राचार्या जयदीप चट्टोपाध्याय द्वारा इन अतिथियों की स्वागत पुष्पगुच्छ, मोमेंटो तथा शॉल ओढ़कर किया गया। इस संदर्भ में विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह कला शिक्षक कौशिक कर ने बताया कि विद्यालय महा परिवार द्वारा आयोजित इस बाल मेले को भव्य एवं आकर्षक रूप दिया गया है। इस मिला में लगभग 700 से भी अधिक बच्चों द्वारा 120 स्टॉल लगाया गया है।जिसमें तरह-तरह का भारतीय व्यंजनों,शाकाहारी तथा मांसाहारी खानपान के दुकाने,मनोरंजन से भारा तरह तरह का गेम,भूत बंगला कई तरह का झूला,मटका फोड़,बच्चों के लिए मिकी माउस का झूला जैसे आदि कई तरह का दुकाने लगाए गए हैं।जब की विद्यालय के बच्चों में उत्साह और जोश अस्पष्ट दिख रहा था।मेले की संचालन,निगरानी सह मॉनिटरिंग उप प्राचार्या जयदीप चट्टोपाध्याय,विद्यालय समन्वयक पवन कुमार,सीबीएसई इंचार्ज शैलेन्द्र वर्मा,कौशिक कर द्वारा किया गया।इस संदर्भ में विद्यालय के निदेशक गीत अविनाश ने बताया कि इस खुशी भरे दिन के लिए विद्यालय के बच्चे,अभिभावक तथा शिक्षिक गण बेसब्री से प्रतिक्षा करते हैं।आज यह बाल मेला पुनः हमारे विद्यालय महा परिवार के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ हैं।उन्होंने कहा कि स्कॉटिश के छात्रों द्वारा लगाए गये इस मेले से उनमें पढ़ाई लिखाई के अलावे मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ.अविनाश कुमार ने कहा कि हमारे मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।जिस से उन्हें अपने समुदाय के साथ जुड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है।इस मेले की सांस्कृतिक माहौल से बच्चों को आनंदित और प्रेरित कर रहा हैं।अतिथियों ने निदेशक गीत अविनाश के अथक प्रयास एवं उनके मार्गदर्शन में संपन्न बाल मेला को भव्य तथा आकर्षक रूप के लिए सराहा, इस एक दिवसीय स्कॉटिश बाल मेले की सफलता के लिए मिफ्ताहुल हक,सुप्रिता सुर,सौमित्र पोरेल,चंदन कुमार,सुधीर कुमार ठाकुर,राजेश रॉय,कुणाल चक्रवर्ती,फरजाना नाहिद,संजय विश्वास,अमरेंद्र कुंडा,सुनीता शर्मा,चंद्र भूषण कार्तिक,सौरव कुमार,चंद्र मोहन,छवि सहाय,पुष्पीता चटर्जी,अमित कुमार,नरेश कुमार,लक्की कुमारी,मृणाल चक्रबर्ती,कल्याण चक्रवर्ती,कुंदन,प्रियंका, मुदस्सिर आदि की भूमिका सराहनीय रहा, जब की इस मेले को लेकर विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल था।

Previous post उप मुख्यमंत्री को भगवान परशुराम जी की तस्वीर देखकर हितेश ने किया अभिनंदन।
Next post जयमाला शिक्षा निकेतन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह अभिभावक बैठक का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial