August 28, 2026

कटिहार-मनिहारी सड़क पर भीषण हादसा, कांवरिया दंपती गंभीर

Read Time:1 Minute, 23 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबारी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार कांवरिया दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पहचान बारसोई थाना क्षेत्र के शिनांदपुर गांव निवासी पति-पत्नी के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों मनिहारी स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पागलबारी के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और सिर फट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को टोटो से सदर अस्पताल, कटिहार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मनिहारी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous post रक्षाबंधन पर फलका बाजार में उमड़ी भीड़, घंटों जाम से थमी रफ्तार
Next post पोठिया में टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, मारपीट का आरोप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial