रक्षाबंधन पर फलका बाजार में उमड़ी भीड़, घंटों जाम से थमी रफ्तार
मो0 काजु (फलका)
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को फलका बाजार में उत्साह और रौनक चरम पर रही। पर्व की पूर्व संध्या पर दोपहर बाद से ही बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र गुलजार हो उठा।बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर सजी राखी की दुकानों पर बहनों की काफी भीड़ देखी गई। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के साथ-साथ पूजा सामग्री और उपहारों की भी जमकर बिक्री हुई। और चांदी की राखियों की मांग बनी रही, जबकि मिठाई दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने रक्षाबंधन के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी की।त्योहार को लेकर बढ़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। स्टेट हाईवे-77, फलका-कुरसेला मार्ग और फलका-मीरगंज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम करीब चार बजे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई तथा कई स्थानों पर घंटों जाम लगा रहा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हालांकि भीड़ और जाम के बावजूद लोगों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। बाजार में देर शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा और पूरा क्षेत्र त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए राखी, मिठाइयों और पूजन सामग्री की खरीदारी कर पर्व की तैयारियां पूरी कीं।
More Stories
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका) रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों...
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को...
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा...
