मरीज के परिजनों को चिकित्सक ने की गाली गलौज, हंगामा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में दिखा लापरवाही का मंजर इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों के साथ ड्यूटी पर लगें डाॅक्टर की गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर मामले को लेकर महमदिया निवासी चंद्रशेखर कुमार पिता रमेश मंडल ने सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर सी ठाकुर को आवेदन देते हुए कहा है कि मैं 28 मई को रात्रि के 8:00 बजे अपनी बहन आशा देवी को स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाए थे। जहां स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर नवीन कुमार ने कहा कि अभी मुझे सोने दो बाद में आना इलाज कर देंगे। जब हम उनसे बोले कि आज देख ले मेरी बहन बहुत बेचैन है, तो इतने में ही डॉक्टर नवीन कुमार भड़क गए और भद्दी-भद्दी गाली गलौज देने लगा। कहने लगा कि सदर अस्पताल जाओ। साथ ही मुझे बुरी तरीके से डांटने लगा। मेरी बहन के बारे में कहने लगा कि इसे मरने दो।ज्यादा बहस किया तो सरकारी काम में बाधा का केस करवा कर जेल भेज देंगे। चंद्र शेखर कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर उक्त डाॅक्टर पर उचित कानूनी कारवाई करने की मांग की है।मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आर सी ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है उचित जांच कर कारवाई की पहल की जाएगी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
