बहियार में मिला शव की हुई पहचान पोस्टमार्टम हेतु भेजा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के पदमपुर मौजा नारों बहियार में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर जगरनाथपुर मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह मखाना खेत में कुछ मजदूर काम करने आये थे, जिसकी नजर शव पर पड़ते ही मजदूर लोग गांव में आकर घटना की जानकारी दिए। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की एक एक कर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुट गई। कई घंटो बीत जाने के बाद युवक की पहचान नहीं हो पाई। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान रामपुर पंचायत के कोरगामा गाँव निवासी अशोक शर्मा पिता स्वर्गीय भरत शर्मा के रूप में हुई। जिसका उम्र करीब 25 वर्षीय बताया गया। उक्त युवक शादी शुदा है, जिसे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मौके पर घटना को लेकर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा की शव की पहचान कर ली गई है। साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा दिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने कहा कि शव की पहचान हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना कैसे हुई इसका अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटे-छोटे बच्चे बिलख बिलख कर रो रहे हैं।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
