July 29, 2026

कालीगंज में महर्षि मेंहीं परमहंस जी के 139वीं जयंती मनी धुमधाम से मनाया।

Read Time:1 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंगर्गत रामपुर पंचायत के कालीगंज गावों में महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 139 वां जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उत्तम कुमार भगत ने कहा कि महान संत सद्गुरु मेंहीं परमहंस महाराज की 139वीं पावन जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तद्नुसार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रातः से प्रखंड क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर बाद 3:00 से ईश्वर स्तुति प्रार्थना ग्रंथपाठ सत्संग प्रवचन किया गया। और महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के जीवन व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला भी डाला गया। इसके साथ ही महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दरमियान जिला कमेटी से सुरेश प्रसाद भगत, उत्तम कुमार भगत, शोभा देवी, रूपा देवी, प्रीतम कुमार भगत, ममता देवी, आनंदी मंडल, भोला मंडल, कमल देव महतो, सुशील कुमार, राजेश मंडल, चंदन मंडल, अंकित कुमार, अभिनव कुमार, उज्जवल कुमार, परीक्षित कुमार, बद्री मंडल आदि थे।

Previous post आगामी पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को लेकर हुई बैठक।
Next post बहियार में मिला शव की हुई पहचान पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial