July 27, 2026

बीएलओ की बैठक आयोजन कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया गया चर्चा ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में बीडीओ रितेश कुमार की अध्यक्षता में बीलएओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतू बीएलओ की बैठक आयोजित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित बीएलओ को दिया गया। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 39 बूथ हैं सभी बूथों में सुविधा व बूथ से संबंधित बीएलओ को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। बताया कार्यरत सभी बीएलओ को प्रमाण देना होगा कि उनसे संबंधित बूथ केंद्र में कोई भी मृत व्यक्ति का नाम नहीं है। मौके पर मौजूद सभी बीलएओ को सरकारी गाइडलाइंस के अनुकूल कार्य करने को लेकर निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बडीओ सहित बीएलओ से संबंधित शिक्षक आदि मौजूद रहे।

Previous post चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
Next post कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बेहतर उत्पादन को लेकर दी गई जानकारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial