चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगरनाथपुर का चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर आदि ने फीता काट कर किया। मौके पर जिला पार्षद मद के अनटाइट फंड से विद्यालय की सुरक्षा को लेकर चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान भूतपूर्व प्रमुख सत्यनारायण महतो ने बताया कि हमेशा विद्यालय सुरक्षा को लेकर चारदीवारी निर्माण की मांग थी, जिसका जिला पार्षद फंड के अनटाइट मद से चारदीवारी निर्माण कार्य कार्य शुरु किया गया है। जिसको लेकर हम सभी ग्रामीण जिला पार्षद के शुक्रगुजार हैं। मौके पर जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का ठहराव व सुरक्षा दृष्टिकोण से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। बताया चारदीवारी बन जाने से विद्यालय में सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि चारदीवारी निर्माण हो जाने से पालतू पशु विद्यालय प्रवेश नहीं कर पाएंगे और बच्चे विद्यालय में टिके रहेंगे। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, समाज सेवी नूर इस्लाम, मो अशफाक आलम, मो नसीम, अशोक यादव सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
