कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बेहतर उत्पादन को लेकर दी गई जानकारी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन हसनगंज में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबहादुर महतो ने किया। आयोजित कृषक गोष्ठी में समसामयिक फसलों को लेकर कृषि कार्यों की उन्नत जानकारी एवं उन्नत तकनीकी ज्ञानों का आदान-प्रदान किया गया। मौके पर उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा व कृषि वैज्ञानिक केपी सिंह ने मौजूद किसानों को उन्नत खेती के तरीके व बेहतर उत्पादन की जानकारी प्रदान किया।साथ ही किसानों की हित में चल रहे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।साथ ही किसानों को पीएम किसान योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच आदि योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर कृषि वैज्ञानिक ने धान में लगने वाले गलवा रोग से बचने के उपाय के साथ मखाना का अच्छा मूल्य किसान कैसे प्राप्त करें इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को खेती के उन्नत तरीके व बेहतर उत्पादन की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गोविंद कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक पिंटू कुमार, किसान सलाहकार में पूजा कुमारी, रविंद्र सिंह, भास्कर विश्वास, अनिता कुमारी, सरस्वती कुमारी आदि मौजूद रहीं।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
