नगर निकाय में आरक्षण खत्म करने की नियमों के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाले पैदल मार्च किया प्रदर्शन ।
Sr.Reporter इसरारुल हक—///
बिहार नगर निकाय चुनाव में आरक्षण नियमों को लेकर कोर्ट द्वारा चुनाव स्थगित करने के विरोध में भाकपा माले के बैनर तले भाकपा माले नेत्री जूही महबूबा एवं 65बलरामपुर विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यव्यापी विरोध दिवस के रुप में मनाया । इस पैदल मार्च के दौरान आरक्षण नियमों में बदलाव एवं छेड़खानी को लेकर इसका दोष भाजपा पार्टी एवं उनके नेतृत्व पर लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार को आरक्षण विरोधी बताया । माले नेत्री जूही महबूबा ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से चुनाव रद्द किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विधायक महबूब आलम ने पूर्व के राजनीतिक उदाहरण देकर कहा कि साल 2000 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी तब भी चुनाव करवाया गया था। उसी के तर्ज पर नगर निकाय का चुनाव करवा लिया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि नगर निकाय का 75% उम्मीदवार गरीब और पिछड़ा वर्ग से आते हैं और उनका चुनाव रद्द कर देना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे भाजपाई साजिश करार दिया। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की नीति पर कार्य कर रही है जिसे भारत की जनता नहीं मानेगी । इस दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से अतिशीघ्र नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने का मांग किया । इस अवसर पर मो० यासीन, शिव कुमार यादव, मो० फरजुल, मो० सलमान, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
