आदर्श उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर भगत , विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं अन्य ने संयुक्त रूप से नगर के न्यू कॉलोनी अवस्थित आदर्श उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ० इकबाल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया । इस दौरान विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निर्माण एक करोड़ पैतिस रुपए की राशि से कराया गया है ।सन 1963 में स्थापित यह विद्यालय अपने स्थापना काल से ही मात्र 6 कमरों में संचालित हो रहा था, जिससे पठन-पाठन में काफी कठिनाई हो रही थी। मात्र 5 इंच की ईट दीवार व एस्बेस्टस से आच्छादित विद्यालय भवन काफी जर्जर हो गया था जिससे जान माल का भी भय बना रहता था। विद्यालय में कमरों की कमी के कारण +2 के पढ़ाई की अनुमति के बावजूद कक्षा संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा था ।अब अपने नए स्वरूप में विद्यालय काफी हद तक संसाधन युक्त हो गया है। विद्यालय में 13 बड़े कमरे व 04 छोटे कमरे के निर्माण के साथ ही 16 शौचालय का भी निर्माण कराया गया है जिससे पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित होगा। साथ ही नए सत्र से अब विद्यालय में प्लस टू की पढ़ाई भी प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर उपमहापौर मंजूर खान, निगम पार्षद हर्ष अग्रवाल एवं चांदसी यादव भाजपा नेता बबन झा, गजेंद्र नाथ पाठक , अमित गुप्ता उर्फ बबलू ,पिंटू भगत, तौकिर आलम , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रेम शंकर झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा कृष्णानंद सदा विद्यालय के वरीय शिक्षक कुंदन कुमार झा ,उदय शंकर सिंह ,संतोष कुमार, गुलाम मुस्तफा, रोहित कुमार के संग ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
