November 9, 2026

मनिहारी में सघन वाहन चेकिंग, 16 वाहनों पर 20 हजार का चालान

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने बुधवार को पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर अंबेडकर चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पीएसआई अमित कुमार ने किया, जिसमें डायल 112 के एएसआई विजय शर्मा सहित पुलिसकर्मी सहयोग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान 16 वाहनों से कुल 20 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया, जिसमें 3 तीन-पहिया और 13 दो-पहिया वाहन शामिल थे। पीएसआई ने वाहन मालिकों को कागजात दुरुस्त रखने, दोपहिया चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों व आगे बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
Next post बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial