September 29, 2026

जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Read Time:3 Minute, 25 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आयुष भारद्वाज ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा नियमित टीकाकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर वाधवानी चंद्र विभा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विशेष रूप से जीरो डोज वाले बच्चों की पहचान, इनकार करने वाले बच्चों की सूची तैयार करने, क्षेत्र में जटिल गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आयुष भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करना होगा। कार्यशाला में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं जीविका दीदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला को सफल बनाने में बीसीएम प्रमोद कुमार, महिला पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी सिन्हा, अंजली कुमारी, बीसी वाधवानी सतीश झा सहित अन्य कर्मियों की भूमिका रही।

Previous post चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
Next post जर्जर ग्वालटोली–कुशिदा सड़क पर गरमाया मामला, पूर्व विधायक महबूब आलम ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial