July 14, 2026

माध्यमिक परीक्षा में साक्षी और आरती ने इलाके का किया नाम रोशन ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड के बोलिया वार्ड नंबर 1 से मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, पिता संजय कुमार शर्मा और आरती कुमारी, पिता बबलू राम ने अपने ग्रामीण इलाकों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार समाज और गुरुजनों के प्रति आभार जताया। साक्षी ने गणित में 90 अंक हासिल करते हुए कुल 421 अंक प्राप्त की वही आरती ने गणित में 97 अंक के साथ कुल 421 अंक प्राप्त कर पंचायत का नाम रोशन किया। साक्षी का सपना आगे चलकर जहां एयर होस्टेस बनने का है वही आरती ने सिविल सर्विस में जाने का अपना सपना बताया।साक्षी और आरती की सफलता पर बोलियां स्थित एस के टीचिंग सेंटर के संचालक एस के साजन ने शुभकामना दी है वहीं पंचायत के मुखिया जरजिश ने बधाई देते हुए दोनों के माता-पिता को अतिरिक्त शुभकामना दी है।

Previous post भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन।
Next post दसवीं कक्षा में 419 अंक लाकर सलमान ने किया माता पिता का नाम रौशन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial