कटिहार सांसद के अगुवाई में जदयू कार्यकर्ताओ ने सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाली
मो० इसरारुल हक—
बारसोई प्रखंड के बिघोरहाट में जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में जागरूकता एवं सतर्कता मार्च निकाली । इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को बीजेपी के एजेंडे से अवगत कराते हुए जागरूक होने एवं सतर्क रहने को कहा। वही मार्च के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने जुमला नहीं हकीकत चाहिए, चौकीदार नहीं कामगार चाहिए का नारा भी बुलंद किया । ज्ञात हो कि मंगलवार को पूरे जिले में जदयू पार्टी के द्वारा सतर्कता एवं जागरूकता मार्च रैली निकाली गई है । कई नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आने के लिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने मैं किसी भी स्तर तक जा सकते हैं और यह सतर्कता रैली बीजेपी के एजेंटों को बेनकाब करने के लिए चलाई जा रही है । इस अवसर पर कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना, जिला उपाध्यक्ष मनोज साह, जिला महासचिव अमल गोस्वामी, पंचायत समिति एहसान, दीपक पांडे सहित जदयू पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण के प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
