कोढ़ा नगर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना लागू, पात्र परिवारों को मिलेगा ₹3000 अनुदान
मो0 काजु (फलका)
बिहार सरकार की ओर से नगर पंचायत क्षेत्रों में कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिया जा रहा है। कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में किसी गरीब परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में ₹3000 की राशि प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आश्रित परिवार को आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं बीपीएल कार्ड के साथ आवेदन जमा करना होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी तथा पात्र पाए जाने पर अनुदान राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाने की अपील की।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
