करमा पर्व पर उमड़ी आस्था, करम गीतों से गूंजा ग्रामीण इलाका
मो0 काजु (फलका)
फलका प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को लोक आस्था, प्रकृति संरक्षण और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक करमा पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गांवों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं एवं युवतियों ने व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजा स्थलों पर विधिवत करम डाल स्थापित कर फल-फूल, प्रसाद एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से करम देव की आराधना की। पारंपरिक करमा गीतों और लोकधुनों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कई स्थानों पर महिलाओं एवं युवतियों ने करम डाल के चारों ओर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पर्व को लेकर गांवों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और पारंपरिक गीत-संगीत का दौर जारी रहा।
Previous post
कोढ़ा नगर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना लागू, पात्र परिवारों को मिलेगा ₹3000 अनुदान
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
