August 28, 2026

तूफान से कटिहार के कृषकों को हुई व्यापक क्षति — तारकिशोर

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रविवार को आए मोचा तूफान से कटिहार के कृषकों को हुई व्यापक क्षति पर सदर विधायक, सभापति लोक लेखा समिति एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख व्यक्त करते हुए सरकार से कृषकों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है l पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि मोर्चा तूफान से जिले में आम ,लीची और खासकर केला फसल की व्यापक क्षति हुई हैl जिससे किसान मर्माहत है।उन्होंने बताया कि कोढा, फलका, समेली, बरारी एवं कुरसेला प्रखंड के किसान बड़े पैमाने पर केला की खेती करते हैं लेकिन तूफान ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया ।जिले के अधिकांश किसानो के आय का एकमात्र साधन कृषि है। बच्चों की पढ़ाई -लिखाई, उपचार, परिवार का भरण पोषण एवं अन्य सभी पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन वे कृषि आय से ही कर पाते हैं ।ऐसे में मोर्चा तूफान के कहर ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी हैl

Previous post पूर्व विधायक के निधन पर मुख्य पार्षद ने जताया शोक ।
Next post स्वास्थ्य केंद्रों में “डेंगू को हराने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial