कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
मो० आरीफ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर का कायाकल्प टीम के डीपीएम डॉक्टर किशलय कुमार डॉक्टर प्रशांत कुमार आलोक कुमार एवं केयर इंडिया कटिहार के टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रसव कक्ष ऑपरेशन थिएटर दंत चिकित्सक कक्ष नेत्र कक्ष स्टोर का चिकित्सक ड्यूटी कक्ष परिवार नियोजन सलाह कक्ष प्रयोगशाला कक्ष ड्रेसिंग कक्ष ओ.टी कक्ष एनआर स्टोर कक्ष नर्सिंग स्टेशन कक्ष एवं अस्पताल प्रांगण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कायाकल्प की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित एएनएम व जीएनएम लैब टेक्नीशियन से कई सवाल किए वहीं कायाकल्प टीम के अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिनंदन कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही साथ अस्पताल परिसर में लगाए गए बागवानी को भी बेहतर करने एवं साफ सफाई में विशेष ध्यान का निर्देश दिया।उन्होंने अस्पताल में जल्द से जल्द सभी सुविधाओं को बहाल किया जाए ताकि इसे अवार्ड के लिए नामित किया जा सके। इस मौके पर बीसीएम प्रमोद कुमार,मिथिलेश मिश्रा सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
