प्रशिक्षण प्राप्त करने आए छः प्रशिक्षु आईएएस एवं आईपीएस को एसडीओ शुभकामनाओं के साथ दी विदाई
इसरारूल हक —-//
बारसोई प्रखंड स्थित के बेलवा बिहार पंचायत सरकार भवन में 6 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस एवं आईपीएस ने शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल मुख्यालय से विदाई ली। इस दौरान बारसोई के एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रशिक्षु आईएएस एवं आईपीएस नीतू जॉर्ज थोप्पन, अंकुर दास, ईशान सोनी, प्रहलाद नारायण शर्मा, प्रीति पंचाल, विनय कुमार डीएच को डायरी-कलम देकर ससम्मान विदा किया–

–सभी अधिकारियों ने मिलकर अनुमंडल अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस कार्यालय, बारसोई थाना, पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विशेष जानकारी ली, जाते जाते बारसोई के डीसीएलआर शिव शंकर पासवान ने आदमी मुसाफिर है आता है जाता है संगीत गाकर सबका दिल जीत लिया । प्रशिक्षु आईएएस नीतू जॉर्ज थोप्पन ने भी कभी अलविदा ना कहना संगीत गाकर विदाई ली, संगीत सुनकर वहां उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने ताली बजाकर उनका सम्मान किया, मौके पर मुख्य रूप से डीसीएलआर शिव शंकर पासवान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, बीपीआरओ संतोष कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक मो मकसूद अशरफी, बारसोई थाना प्रभारी अरविन्द कुमार, डॉक्टर एमए उस्मानी, डॉक्टर सुमित कुमार, बेलवा के मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल वदूद आदि पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
