प्राणपुर के बस्तौल पंचायत में नल से अशुद्ध पानी निकलने से ग्रामीण आक्रोशित
प्राणपुर से मो० आरीफ
प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या बारह में नल से अशुद्ध पानी निकलने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए है । वार्ड संख्या बारह निवासी मो तारिक अनवर ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है । उन्होंने लिखित आवेदन देकर कहा है कि समूचे वार्ड में नल से आयरन युक्त और गन्दे पानी निकल रहा है । पानी इतना अशुद्ध है कि पीने के उपयोग नही हो सकते । आवेदनकर्ता ने बताया कि ठेकेदार प्रकाश साह द्वरा उक्त वार्ड में नल जल योजना का कार्य कराया गया है । कई जगहों पर कार्य अभी पूर्ण नही हुआ है । पानी टँकी को भी साफ नही कराया गया है । उन्होंने बताया कि इस वार्ड में नल जल योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गयी है । एक भी व्यक्ति को इस योजना का लाभ नही मिल रहा है । जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश वयाप्त है । ग्रामीणों ने बताया कि अविलम्ब अगर शुद्ध पानी की व्यवस्था नही की गई तो ग्रामीण बाध्य होकर बस्तौल चौक पर आंदोलन करेंगे ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
