September 15, 2026

एक दिवसीय जलसा के आयोजन लेकर तैयारियां जोरों पर।

Read Time:2 Minute, 16 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत मदरसा रहमते आलम, धोकरदह हसनगंज में एक दिवसीय एकरोजा अजीमुश्शान इजलास-ए-आम कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 9 नवम्बर बरोज जुमेरात को किया जाएगा। जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए मदरसा के अध्यक्ष मो अलाउद्दीन, सदर मो सेराजुल, खजांची अब्दुल सलाम, कमेटी के सदस्य मो जाकिर, मो सादिक, परवेज आलम, मो असफाक, मो मोसद्दिक आदि ने बताया कि आगामी 9 नवम्बर बरोज जुमेरात को एकरोजा अजीमुश्शान इजलास का आयोजन रखा गया है। इस कि सारी तैयारी प्रगति से किया जा रहा है। बताया गया की मदरसा रहमते आलम, धोकरदह हसनगंज के अगुवाई में किया जा रहा है। उक्त मदरसे में बच्चों को उर्दू-हिंदी और गणित शिक्षा दी जाती है। आयोजित इजलास में मौलाना बदरुहूजा नदवी शमसी मालदा बंगाल, मौलाना नुरुल इस्लाम रहीमी उत्तर दिनाजपुर बंगाल, मौलाना अब्दुल गफ्फार सलफी चतुर्वेदी बनारस यूपी, मौलाना तौहीद आलम सलफी तितवारी के अलावे आदि शिरकत करने आ रहे हैं। कहा की कॉन्फ्रेंस में दूर-दराज से आये मौलाना उपस्थित रहकर तालीम और इस्लाम की तकरीर से लोगों को अवगत कराएंगे। इस्लामिक कॉन्फ्रेंस होने से एक दूसरे से मेल मिलाप की जरिया उत्पन्न होता है। और लोगों को इस्लाम के संबंधित नमाज, रमजान और नेक रास्ते पर चलने के बारे में बेहतर जानकारी मिलता है। इजलास कमेटी के आयोजक के रूप में मौलाना जियाउल हक अलियावी, मौलाना मुसद्दीकुल इस्लाम इस्लामी सदर मुदररिस मदरसा हाजा आदि रहें।

Previous post कटिहार में कोजागरा महोत्सव का हुआ आयोजन ।
Next post कार व बीएसएनएल जेनरेटर गाड़ी की टक्कर से एक की मौत,तीन घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial