November 12, 2026

पिस्टल के साथ तीन युवक गिरफ्तार बाइक जप्त।

Read Time:1 Minute, 29 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के एस एच 65 सङक पर पुलिस गस्ती के द्वारा वाहन जांच के दौरान चांदपुर दियारा से टीकापट्टी जाने वाली सड़क पुल के समीप पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक को एक देसी सिक्सर तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। बाइक जप्त। इस बाबत थानाध्यक्ष अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल BR11BH8943 से तीन सवार युवक अनीश कुमार, पिता स्व प्रकाश मल्लिक, घर जीरोमाइल , थाना बरारी, जिला भागलपुर , मिथुन कुमार, पिता सुधीर मंडल , रोहित कुमार , पिता स्व दिलीप मंडल दोनों का घर धूसर, थाना टीकापट्टी, जिला पूर्णिया को पीछा कर रोका गया तो रोहित कुमार के पास से एक देशी सिक्सर के साथ तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है । तीनों युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया ।

Previous post कटिहार एसपी की अनूठी रणनीति: अपराध नियंत्रण के लिए गंगा नदी पर हुई समीक्षा बैठक।
Next post खेल को बढ़ावा देने के लिए प्राणपुर में चयनित 12 खेल मैदान का शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial