दिल्ली से आई जाँच टीम ने पीडीएस का किया निरिक्षण।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
खाद्य आपूर्ति विभाग दिल्ली से आई टीम ने कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत व नगर पंचायत कुरसेला में सोमवार की शाम जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान राजधानी से आई टीम ने लाभुकों से वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो कि दिल्ली से आई टीम ने बारीकी से सभी चीजों का अवलोकन किया। जिसमें स्टॉक पंजी की जांच, अनाज की क्वालिटी को आँका गया तथा डीलरों की सारी समस्याओं से अवगत हुए। अनाज कैसे उठाते हैं कोई तरह की त्रुटि तो नहीं है जैसे सवाल पूछे गए। उसके बाद लाभुकों से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि कोई तरह की कोई दिक्कत है कोई कटौती तो नहीं की जाती। अगर किसी तरह की दिक्कत होती है तो कहां शिकायत करते हैं तो वही लाभुकों ने बताया कि हमलोग ब्लॉक जाते हैं तो उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर भी दिया गया है। सरकार के द्वारा वहां शिकायत कर अपनी बातों को रख सकते हैं तथा जो लोग राशन कार्ड नहीं बनवा पाए हैं वेलोग अवश्य बना ले या फिर अपना नाम जो नहीं जोड़ा सके हैं वह अवश्य अपडेट करा ले। वही दिल्ली से आई जांच टीम को लेकर आपूर्ति विभाग तथा पीडीएस दुकानदार अलर्ट मोड पर थे। पूरे दिन जांच को लेकर तरह-तरह की बातें बताई जा रही थी।मौके पर खाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित, समेली एमओ आदि सभी विभागीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
